शामली।
सत्यनारायण इंटर कॉलेज की दो छात्राओं ने जिला स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया।
सेंट आरसी स्कूल में शुक्रवार को जिला स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। जिसमें जनपद के 10 स्कूल, कॉलेेजों की छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। जिसमें सत्यनारायण इंटर कॉलेज की कक्षा-8 की छात्रा साईमा ने सिल्वर और कक्षा-11 की आकांक्षा ने गोल्ड मेडल जीता। शनिवार को कॉलेज पहुंचने पर दोनों छात्राओं को कॉलेज प्रबंधक अनुज तायल और अध्यक्ष ब्रजभूषण, कोषाध्यक्ष राकेश गर्ग, प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने सम्मानित किया। इस दौरान सतीश आत्रेय, फूल कुमार, रामनाथ, अश्वनी, मनोज शर्मा, प्रवेंद्र सिंह तोमर, लक्ष्मी गोयल, उमा देवी, अमित कुमार, मोहित मित्तल, विकास गुप्ता, घनश्याम आदि मौजूद रहे।