अच्छे परीक्षाफल पर बच्चों को दी बधाई
गढ़ीपुख्ता। शिवम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य उपेंद्र कुमार ने बताया कि स्कूल का बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट अच्छा रहा है। इस बार स्कूल के कक्षा 10 के आरव ने 89.83 प्रतिशत, नेहा ने 86.16 प्रतिशत, गौरव ने 81.16 प्रतिशत, लक्ष्मीकांत ने 81.83 प्रतिशत, संगीत ने 81 प्रतिशत, प्रिया ने 80.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान विकेश कुमार, अरुण कुमार, निशांत कुमार, रीनू, सुनील कुमार, निहाल गिरि आदि मौजूद रहे।