व्यापारियों के साथ विचार विमर्श किया
शामली। थाना प्रभारी एमएस गिल ने सुरक्षा के मध्य व्यापारियों की बैठक ली। उन्होंने सभी से अपने संस्थानों पर सीसीटीवी लगवाने व मेन बाजार में दुकानों के बाहर सामान नहीं रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सामान सड़क पर रखने से जाम की स्थिति बनती है। इसलिए सभी अपना सामान दुकान के अंदर ही रखे। व्यापारियों ने भी थाना प्रभारी को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। थाना प्रभारी ने कहा व्यापारियों की हर समस्या का समाधान किया जाएगा। इस अवसर पर व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष आशीष मित्तल, विनोद संगल ,प्रवीण कुमार, सुनील बंसल, भूपेंद्र मित्तल, नरेश शर्मा, योगेंद्र सिंह ,शिव कुमार वर्मा ,शानू नामदेव ,सोनू मित्तल आदि मौजूद रहे।