जल गया पांच बीघा गन्ना
शामली। आदर्शमंडी क्षेत्र के गांव सिक्का निवासी सतपाल पुत्र मलखान ने सिक्का में पांच बीघा फसल में गन्ना बो रखा है। बुधवार की सुबह अचानक उसके खेत में आग लग गई। आग लगने की सूचना पर वह खेत की और दौड़ पड़ा। मौके पर सैकड़ों की संख्या में किसान एकत्र हो गए और आग को बुझाने का प्रयास कर दिया और आग बुझाई, लेकिन तब पांच बीघा गन्ना जल चुका था। पीड़ित ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, कांधला क्षेत्र के गांव डुढ़ार निवासी महिपाल ने एसओ को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि जर्जर विद्युत लाइन के कारण उसकी आठ बीघा गेहूं की फसल में आग लग गई। उसकी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।