शामली।
कमला कालोनी स्थित लायंस भवन में लायंस क्लब शामली की ओर से 16वां आंखों का शिविर लगाया गया। शुभारंभ सोमप्रकाश संगल के पुत्र विकास और परिजनों ने किया।
शिविर में आए मरीजों की डॉ. राजेंद्र मल्होत्रा, अशुंल भारद्वाज, एवं गौरव कुमार की टीम ने जांच की। डॉ. सुशील कुमार संगल, जगमोहन सिंघल ने बीपी, शुगर की जांच की गई। शुगर जांच किट डॉ. खुर्शीद अनवर द्वारा प्रदान की गई। शिविर में 676 मरीजों की जांच निशुल्क जांच की गई। जांच के दौरान 250 मरीजों को मोतियाबिंद की शिकायत मिलने पर आपरेशन का चयनित किया गया। मौके पर कैंप चेयरमैन नवीन जैन, लायन अध्यक्ष डॉ. कृष्ण गोपाल, नंद कुमार कंसल, राकेश गर्ग, अनिल कुच्छल, नवीन अग्रवाल, मुकेश गर्ग, घनश्यामदास, महेंद्र गोयल, मोहन लाल गुप्ता, मनोज शर्मा, खुशीराम अरोरा, रामफल गर्ग, रणधीर, रामकुमार, कमल जैन का सहयोग रहा।