फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में रैली निकालकर लोगों को किया शिक्षा के प्रति जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

गांव महावतपुर के बुधवार को प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल में स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ रैली निकालकर किया। प्रधान मोहनलाल ने रैली को हरी झंडी दिखाई। रैली प्राथमिक स्कूल से प्रारंभ होकर गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए उच्च प्राथमिक विद्यालय में पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में बच्चों ने सब पढ़े, सब बढ़े। सब बच्चे स्कूल चले, पढ़ी लिखी लड़की, रोशनी घर की। हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई, मिलजुलकर सब करो पढ़ाई आदि के नारे लगाए। शिक्षकों ने लोगों से संपर्क करते हुए सभी को अपने अपने बच्चों के दाखिले सरकारी स्कूल में कराने के लिए जागरूक किया। इस दौरान प्रधानाध्यापक अमित कुमार, राखी, रजनी, संजय, फकीर चंद, प्रिया तायल, देवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें