फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापेमारी, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्बा कांधला में कई स्थानों पर छापेमारी कर पेय पदार्थों के नमूने भरे गए।
कुछ दिन पूर्व कस्बा कांधला के लोगों ने मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को शिकायत पत्र भेजकर नकली पेय पदार्थों की बिक्री पर रोक लगवाने की मांग की थी। इसके चलते जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग के अभिहीत अधिकारी विनय कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम ने कांधला में साजिद और मनोज सैनी की दुकान पर पहुंचकर पेय पदार्थ एवं लस्सी के नमूने भरे। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा छापेमारी किए जाने से लोगों में हड़कंप मच गया। धड़ाधड़ दुकानें बंद कर दी गई। अभिहीत अधिकारी ने बताया कि मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आम नागरिकों से अपील की है कि मिलावटी खाद्य सामग्री खरीदने से बचें। क्योंकि मिलावटी खाद्य सामग्री के सेवन से शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। छापेमारी के दौरान टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेश कुमार, सुनील कुमार और विपिन कुमार शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें