फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय सेवा योजना की महता पर डाला प्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मंगलवार को आरके पीजी कॉलेज का झिंझाना रोड स्थित प्राकृतिक चिकित्सालय में सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू हुआ। शुभारंभ चिकित्सा प्रभारी डॉ. रामदत्त शर्मा ने सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के पहले सत्र में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रजनी ने सभी को आगामी दिनों के कार्यक्रम की योजना बताई। जिसमें तय हुआ कि 21 को वाद-विवाद प्रतियोगिता, 25 को पोस्टर प्रतियोगिता, वैैज्ञानिक प्रदर्शनी, 26 को रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। डॉ. ओमकार सिंह ने एनएसएस की महत्ता पर प्रकाश डाला। अतिथि डॉ. रामदत्त शर्मा ने सभी को योग, प्राकृतिक औषद्यियों व पौधों के साथ ही देशी तकनीकियों का उपयोग करने के प्रति जागरूक किया। द्वितीय सत्र में डॉ. अजय कुमार ने सभी को कृषि यंत्रों के बारे में विस्तार से बताया। तृतीय सत्र में डॉ. आरपी सिंह ने सभी को पेड़ पौधों का महत्व समझाया। सभी को अधिक से अधिक पौधे रोपित करने के लिए भी प्रेरित किया। इस दौरान जावेद, सचिन, राजीव, किरणपाल, सुनील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें