फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन भी जारी रहा संग्रह अमीनों का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
संग्रह अमीनों का धरना जारी
विज्ञापन

कैराना(शामली)। उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ शाखा तहसील कैराना के अध्यक्ष विनोद शर्मा के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय पर चल रहा राजस्व संग्रह अमीनों का धरना-प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान वेतन वृद्धि, राजस्व अमीनों का उत्पीड़न रोकने, शैक्षिक योग्यता स्नातक करने, बाइक भत्ता स्वीकृत करने व पद नाम परिवर्तित करने सहित 11 मांगे उठाई गई। धरने पर साजिद अली, गोपाल सिंह, संजय सिंह, श्याम सिंह, खुर्शीद, अब्बल, इस्तयाक, रविंद्र, शकील, आशीष, शिवकुमार मौजूद रहे। उधर, शामली कलक्ट्रेट में उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ शाखा शामली की तरफ से भी धरना दिया गया। धरने पर संग्रह अमीनों ने अपनी 11 सूत्री मांगे उठाई और चेतावनी दी कि जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी धरना जारी रहेगा। इस दौरान अरुण कुमार, ओमपाल सिंह, सलेकचंद, शेखर कुमार, मुकेश शंकर, राजेंद्र कुमार, यशपाल सिंह और अजित सिंह आदि मौजूद रहे।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें