मां भगवती के जागरण में झूूमें भक्त
जलालाबाद (शामली)। कस्बे में मां भगवती का जागरण हुआ। गायकों ने मातारानी के भजन सुनाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। बृहस्पतिवार को जलालाबाद के जैन मंदिर मार्ग मोहल्ला आर्यनगर में सामूहिक रूप से महादेव युवा संगठन द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी मां भगवती का दसवां विशाल जागरण कराया गया। शामली, शाहपुर, रुड़की की जागरण मंडलियों द्वारा देव झांकियों के साथ एक से बढ़कर एक भजनों को सुनाया। वहां उपस्थित सभी श्रद्धालु भक्त, माता, बहन, भाई जमकर झूमे, नाचे और जागरण को चार चांद लगा दिए। जागरण का शुभारंभ कस्बे के लाला उपेंद्र कुमार गुप्ता व पुलिस उपनिरीक्षक पवन कुमार सैनी ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रसिद्ध भजन गायक सुनील शाहपुरिया के भजन गायकों ने मां भगवती के भजनों पर खूब तालियां बटोरी। इस दौरान कार्यक्रम में जनेश्वर कोरी, राधेश्याम, सीताराम, घनश्याम कोरी, मुकेश देवी, कुसुम देवी आदि का सहयोग रहा।