झिंझाना (शामली)। कैराना - झिंझाना मार्ग पर गांव पावटी कला में स्थित ड्रीम वर्ल्ड साइंटिफिक कान्वेंट स्कूल में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करके आगंतुकों का मन मोह लिया। वार्षिकोत्सव पर अतिथियों ने कहा कि शिक्षा कार्य अभिभावक, छात्र, शिक्षक, प्रबंधन, सरकार एवं माहौल पर निर्भर करता है। इनमें से एक भी व्यवस्था कमजोर होती है, तो शिक्षा पर प्रभाव पड़ता है। इस दौरान मानवी ,रानी , दीपा ने स्वागत गान पेश किया। साहिल ने नज्म, विशाल ने अंग्रेजी में भाषण दिया, तो लघु नाटिका भी पेश की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी अनवार ने की, तो संचालन अनुज ने किया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक मास्टर साजिद, प्रधानाध्यापक सतीश चौहान, हनीफ, प्रेमचंद वर्मा, आनंद कुमार ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में अफसा, हिना, राधिका, मनतसा, इरम, सिमबुल ,समरोज, कादिर, मुजम्मिल , समद ,अंकुश, मोनू चौहान, प्रधान अय्यूब, मोहम्मद मतलूब, प्रधान योगेश, रियासत, जीशान, आरिफ और अमजद आदि मौजूद रहे।