शामली।
हिंदू जागरण मंच ने कासगंज के सांप्रदायिक दंगे में चंदन गुप्ता की हत्या होने पर विरोध जताया। मंगलवार को हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता शामली में सुभाष चौक पर इकट्ठा हुए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि तिरंगा यात्रा निकालने के दौरान चंदन गुप्ता की हत्या होने की जितनी आलोचना की जाए, वह कम है। क्योंकि आजाद भारत में तिरंगा यात्रा निकालना और वंदेमातरम बोलना हर देशवासी का अधिकार है। यदि कोई व्यक्ति इसका विरोध करता है, तो उसके खिलाफ देशद्रोह के आरोप में कार्रवाई होनी चाहिए। कार्यकर्ताओं ने कैंडल जलाकर चंदन गुप्ता को श्रद्धांजलि दी। मौके पर प्रवीण कुमार, संजीव, संदीप वशिष्ठ, राजेंद्र कुमार, संजीव काकानगर, सरविंद जावला, हर्षित वर्मा, आशुतोष शर्मा, रामगोपाल सैनी, अंकित गर्ग, संजय बंसल, गौरव रुहेला, शिवम, हर्षित संगल आदि मौजूद रहे।