कैराना।
शामली में विश्वविद्यालय स्थापना की मांग को लेकर उच्च शिक्षा विचार मंच शामली द्वारा शुक्रवार को नगर में जनसंपर्क अभियान चलाया।
शुक्रवार को उच्च शिक्षा विचार मंच शामली के एक प्रतिनिधि मंडल ने कैराना पहुंचकर लोगों से जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने जनपद शामली में विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग को लेकर किए जाने वाले 23 जनवरी को चेतावनी दिवस के रूप में आंदोलन करने की बात कही। प्रतिनिधि मंडल ने नगर पालिका परिषद कैराना के अध्यक्ष हाजी अनवर हसन के छोटे भाई एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी चौधरी कंवर हसन से भेंट की। वहीं, उच्च शिक्षा विचार मंच ने क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि वह अपने जिले में विश्वविद्यालय स्थापना की मांग को लेकर अधिक से अधिक संख्या में भाग ले आंदोलन सफल बनाएं। इस मौके पर उच्च शिक्षा विचार मंच के संरक्षक एवं नगर पालिका परिषद शामली के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, संयोजक जयवीर सिंह मलिक कुड़ाना, सलाहकार सत्यप्रकाश अग्रवाल, सभासद आशुतोष पंवार व इकबाल हसन आदि मौजूद रहे।