हत्यारोपी को फांसी देने की मांग
ऊन। ऊन में बलजोर कश्यप के आवास पर कश्यप समाज की बैठक में सोनी कश्यप के हत्यारोपी को फांसी दिए जाने व परिवार को आर्थिक मदद दिए जाने की मांग की है। इस मौके पर दो मिनट का मौन रखकर शोक प्रकट किया गया। बैठक में धर्मवीर कश्यप, डाक्टर दीपक, गोरधन कश्यप, मोहर सिहं, राजवीर आदि कश्यप समाज के लोग मौजूद रहे।