फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने शहर में चला चेकिंग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पुलिस ने शहर के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। बुधवार को पुलिस ने शहर के फव्वारा चौक, धीमानपुरा फाटक, शिव मूर्ति, गुरुद्वारा तिराहा के साथ ही सहारनपुर तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाया। सहारनपुर तिराहे पर टीआई भंवर सिंह ने दोपहिया वाहनों को चेक करते हुए दो से अधिक सवार मिलने और कागजात अधूरे पाए जाने पर कई के चालान काटे। सभी को भविष्य में बाइक के कागजात पूरे करने के साथ ही हेलमेट और दो से अधिक सवारी न बैठाने के निर्देश दिए। अन्य स्थानों पर भी पुलिसकर्मियों ने कागजात पूरे न होने के चलते कई वाहन चालकों के चालान करते जुर्माना वसूला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें