एसओ थानाभवन को किया निलंबित
थानाभवन(शामली)। क्षेत्र में गोहत्या के मामले और अपराध पर अंकुश लगाने में नाकाम होने पर पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा ने थानाभवन थाना प्रभारी एमएस गिल को निलंबित कर दिया है। थानाभवन क्षेत्र में गोकशी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसके अलावा आपराधिक वारदातें भी हो रही थीं। हिंदू संगठन के लोग गोहत्या पर प्रभावी अंकुश न लगने के कारण आंदोलन की चेतावनी दे रहे थे। इसी के चलते बुधवार को पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा ने थाना प्रभारी एमएस गिल को निलंबित कर दिया है।