फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद (शामली)। बीएसएम डिग्री कॉलेज में बृहस्पतिवार को छात्र-छात्राओं ने श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया। शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य डाक्टर सुनील कुमार शर्मा ने किया। कॉलेज परिसर में सफाई करके कचरा इकट्ठा करके एक तरफ डलवाया गया। इस दौरान स्वच्छता को लेकर गोष्ठी भी हुई। इसमें छात्र-छात्राओं ने कहा कि हमारे जीवन में सफाई का बड़ा महत्व है। हमें अपने आसपास साफ सफाई रखनी चाहिए तथा दूसरों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करना चाहिए। स्वच्छता रहेगी, तो हम स्वस्थ रहेंगे। बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा आरती पुंडीर ने कविता के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान डाक्टर सुनील शर्मा, प्रीति ठाकुर, अजमेर सिंह, वीणा गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें