फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली पर गिरा खंभा, बाल बाल बचा चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्रॉली पर गिरा खंभा
विज्ञापन

कांधला। गांव नाला निवासी कल्लू रविवार दोपहर ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर किसी कार्य से कस्बा कांधला आ रहा था। जब वह कांधला में कैराना रोड बाईपास के पास पहुंचा तो सड़क किनारे लगाया गया विद्युत खंभा ट्रैक्टर ट्रॉली पर गिरने लगा। सड़क किनारे खड़े लोगों ने शोर मचाया, तब कल्लू ट्रैक्टर से कूदा। स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्युत विभाग ने कई माह पूर्व सड़क किनारे खंभे तो लगा दिए, लेकिन विद्युत लाइन नहीं खींची गई। इतना ही नहीं खंभे गाड़ते समय मिट्टी ठीक से नहीं दबाई गई, जिस कारण खंभा गिर गया। उधर, लोगों ने ट्रैक्टर ट्राली से खंभा हटाया। इस दौरान करीब आधा घंटे तक यातायात व्यवस्था भी बाधित रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें