फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला (ब्यूरो)। नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत एलम के अध्यक्ष एवं सदस्य पद के प्रत्याशियों की बैठक लेकर थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने आचार संहिता का पाठ पढ़ाया। चेतावनी दी गई कि यदि किसी प्रत्याशी अथवा उनके समर्थकों ने आचार संहिता उल्लंघन किया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि कोई भी प्रत्याशी धार्मिक स्थलों पर प्रचार सामग्री नहीं लगाएगा। भवनों पर भी उनके मालिकों से अनुमति लेकर ही प्रचार सामग्री लगाई जाए। बगैर अनुमति के सभा और जुलूस का आयोजन नहीं होगा। इसके अलावा मतदान वाले दिन मतदान केंद्र से 200 मीटर की परिधि में किसी भी प्रत्याशी का कैंप नहीं लगेगा। इस दौरान फैसल बेग, नरेश सैनी, हाजी वाजिद हसन, बालकिशन, उदयवीर पंवार, सर्वेश वर्मा, जावेद अख्तर, जावेद जंग, जाहिद राज, शहजाद राणा, शहजाद सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें