शामली। कैराना के मोहल्ला अफगान निवासी मोहम्मद खलील अंसारी ने शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम सामने एक रोबोट का मॉडल पेश किया। खलील ने इस रोबोट को पूर्ण करने के लिए प्रशासन से सहयोग मांगा है। उसने बताया कि वह 18 वर्षों से इलेक्ट्रोनिक्स का काम करता है। 2002 में उसने हेलीकाप्टर बनाया था, जो सूरज की रोशनी से चार्ज होकर उड़ता था। 2004 में रेडियो चैनल बनाया, जिसकी रेंज 45 किमी थी।