कैराना।
कैराना देहात आर्यपुरी स्थित जूनियर हाईस्कूल में सोमवार को छह गांव के प्रधानों तथा क्षेत्रवासियों ने पुलिस का सम्मान समारोह आयोजित किया।
समारोह में पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा किसी कारणवश नहीं पहुंच सके। उनके प्रतिनिधि के तौर पर सीओ वीरपाल सिंह और कैराना कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार को सम्मानित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करके संदेश दिया है कि गुंडागर्दी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान आशुतोष पांडेय, दिनेश कुमार गुप्ता, अब्दुल हाफिज, सत्तार प्रधान, उमेश शर्मा, अंकुर अग्रवाल, शहजाद ठेकेदार और मेहरबान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।