कैराना।
शनिवार को ईद उल अजहा के अवसर पर भूरा रोड स्थित नाहिद कॉलोनी में जमीयत-उलमा-ए-हिंद के केंद्रीय पदाधिकारी मौलाना अजहर मदनी ने गरीबों को नए कपड़े वितरित किए। उन्होंने समाज में व्याप्त बुराइयों विशेष रूप से युवाओं को नशाखोरी जैसी बुराइयों से बचने का आह्वान किया। मौके पर जमीयत के जिला अध्यक्ष मौलाना इकबाल, महासचिव मौलाना अय्युब, जिला सचिव मोहम्मद मुस्तफा, मौलाना साजिद कासमी, मौलाना तहसीन, मौलाना बदरुल हुदा आदि मौजूद रहे।