फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैराना-झिंझाना में भी भरभराकर गिरी मकान की दीवारें

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना/झिंझाना। दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण झिंझाना क्षेत्र के गांव अलीनगर में मनोज और जगदीश के कच्चे मकान की दीवार भरभरा कर गिर गई। गनीमत यह रही कि दोनों का परिवार बराबर के दूसरे कमरे में सो रहा था। दीवार के मलबे में सामान दब कर खराब हो गया। इसके अलावा गांव दरगाहपुर निवासी पारस कोरी के मकान की दीवार और छत भी गिर गई। घर का सारा सामान दब कर खराब हो गया। उधर, बाबरी थाने के सामने खड़ा करीब 80 साल पुराना शीशम का पेड़ भी गिर गया। कैराना के गांव तितरवाड़ा निवासी मुरसलीन के मकान के बाहर की दीवार अचानक गिर गई। दीवार के पास खेल रहे कई बच्चे बाल-बाल बचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें