फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाहरवीर के जयकारो की जगह- जगह धूम,विशाल भंडारो का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

जिले भर में बाबा जाहरवीर गोगा पीर की जगह-जगह छड़ी पूजन के साथ जयकारे गूंज उठे। इस मौके पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
बृहस्पतिवार को हनुमान धाम- गगन विहार समेत बाबा जाहरवीर के मंदिरों और म्हाड़ी पर छड़ी पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। ढोल के साथ महिलाएं, पुरुष, बच्चे नीला ध्वज हाथों में लेकर बाबा जाहरवीर का जयघोष करते हुए निशान चढ़ाने के लिए उमड़ पड़े। जाहरवीर की छड़ी के सम्मुख श्रद्धालुओं द्वारा देशी घी का दीपक जलाकर विशेष पूजा अर्चना की। वहीं, नाला पटरी रोड पर जाहरवीर गोगा का आठवां विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मौके पर संजय जैन, पंकज कश्यप, विनोद, चीकू चौधरी, आदेश हलवाई, कुलदीप, बाली, आनंद, काला आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें