बाबरी।
बाबरी क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के कारण गांव में आधा दर्जन मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
बाबरी क्षेत्र में मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक मूसलाधार बारिश होती रही। तेज बारिश के कारण महेश पुत्र मेघ सिंह, विजयपाल पुत्र प्रहलाद, अथर अली पुत्र साकिर अली, अब्दुल हसन पुत्र याकूब, आश मोहम्मद पुत्र फतेह खान व सलीम पुत्र जहीर के मकान बरसात के कारण क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सलीम पुत्र जहीर के मकान की छत गिरने से दो बच्चे घायल हो गए हैं। सूचना पर मौके पर पहुंचे हल्का के लेखपाल ने सभी के मकानों के मुआयना किया तथा बताया कि उक्त सभी आधा दर्जन मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए है। पीड़ित सभी व्यक्तियों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।