फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हक के लिए 31 अगस्त को लखनऊ में एकजुट होने का किया आहवान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार ने कहा कि अगर कश्यप समाज को अपना हक लेना है तो सभी को एक होकर चलना होगा।
बुधवार को कैराना रोड स्थित अर्जुन फार्म हाउस में निषाद पार्टी की प्रेस कांफ्रेंस हुई। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि आजादी के बाद पिछले 70 वर्षों से सभी राजनैतिक पार्टी कश्यप समाज को गुमराह कर उनका शोषण कर रही है। देश को आजाद कराने में मछुआरों का गौरवशाली इतिहास रहा है। आज उस समाज का भविष्य अंधकार में है। कश्यप समाज को अपना हक लेने के लिए सभी को 31 अगस्त को लखनऊ में होने वाले धरने प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। संचालन जिलाध्यक्ष धर्मबीर कश्यप ने किया। इस दौरान प्रदीप कश्यप, राजकुमार, श्याम कश्यप, राष्ट्रीय महासचिव रमेश केवट, मिंटू, पुष्पेंद्र, गोविंद, सुमित, राजवीर कुमार, राकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें