गर्म तारकोल गिरने पर मजदूर झुलसा
शामली (ब्यूरो)। पानीपत-खटीमा हाइवे पर पूर्वी यमुना नहर से कैराना की तरफ सड़क नवीनीकरण का कार्य चल रहा है। बुधवार को मजदूर सड़क निर्माण में लगे थे। जब गर्म तारकोल का छिड़काव किया जा रहा था, तभी मजदूर नौशाद निवासी बिहार के ऊपर गर्म तारकोल गिर गया। हादसे में उसका पैर बुरी तरह झुलस गया। अन्य मजदूरों ने 108 एंबुलेंस को फोन किया। जिसके बाद उसको अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। मजदूर को प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन गंभीर हालत के चलते उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।