फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर खूब बिके सोने-चांदी के आभूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। अक्षय तृतीया पर शहर के बाजारों में जबर्दस्त भीड़ रही। सोने चांदी के सिक्के और आभूषण खूब बिके, तो एसी की भी जमकर बिक्री हुई।
अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी के आभूषण खरीदना सबसे अधिक शुभ माना जाता है। मंगलवार को भी शहर में अक्षय तृतीया के मौके पर खूब खरीदारी हुई। शहर में दिन में तो गर्मी की वजह से ग्राहक कम थे, लेकिन शाम केे अच्छी खासी रौनक रही। शहर के अग्रसैन पार्क के निकट इलैक्ट्रिक शोरूम पर लोग परिवार के साथ खरीददारी को पहुंचे थे। नए बाजार में भी ज्वैलरी शॉप पर ग्राहकों की भीड़ रही। शहर के जिंदल ज्वैलर्स के संचालक पवन जिंदल ने बताया कि मंगलवार को सोने चांदी के सिक्कों की काफी अच्छी सेल रही। हालांकि लोगों ने अंगूठी, पैंडल आदि भी खरीदा लेकिन सबसे ज्यादा सिक्के बिके। इलेक्ट्रानिक शोरूम संचालक सचिन देेेशवाल ने बताया कि अक्षय तृतीया पर इस बार काम अच्छा रहा। लोगों ने सबसे ज्यादा एसी की बिक्री हुई। उनके 22 एसी बिके हैं। 15 कूलर, 30 फ्रीज, के अलावा 10 वाशिंग मशीन और पांच एलईडी बिके हैं। लोगों ने परिवार के साथ आकर खरीददारी की। दो तीन साल में अक्षय तृतीया पर शॉपिंग का चलन बढ़ा है, जबकि अन्य दिनों में इनसे के तिहाई बिक्री नहीं होती थी। हुंडई शोरूम के संचालक प्रवीण जैन ने बताया कि मंगलवार को तीन गाड़ियां बुक हुई हैं जो अन्य दिनों की तुलना में दो गुना है। हीरो बाइक शोरूम के संचालक पुष्पेंद्र कुमार के अनुसार मंगलवार को काफी अच्छी सेल रही। उनकी 33 बाइक बुक हुईं और 10 स्कूटर। जबकि अन्य दिनों में ये संख्या काफी कम होती थी। पिछले दो साल से लोग दीवाली के अलावा अक्षय तृतीया पर इनकी खरीददारी करते हैं। ये चलन अभी बढ़ा है। होंडा शोरूम के संचालक अभिषेक के अनुसार उनके यहां मंगलवार को छह बाइक और आठ स्कूटर बिके। अन्य दिनों की तुलना में ये करीब दो गुना है। बाजारों में अच्छी खरीदारी से व्यापारी भी खुश हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें