शामली। सरशादी लाल समूह की अपर दोआब चीनी मिल के जनरल आफिस में सोमवार की दोपहर लगी आग से साढ़े पांच लाख रुपये की क्षति का अनुमान लगाया गया है। जांच के लिए गठित की गई इंजीनियरों की टीम में शामिल एनके शर्मा ने बताया कि आग से आफिस की सभी एयरकंडीशनर वायरिंग, प्लास्तर, फर्नीचर, कारपेट को ज्यादा नुकसान हुआ। जनरल आफिस में कार्यरत मिल कर्मचारियों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। जनरल आफिस तैयार करने में अभी 15 दिन लगेंगे। नुकसान के आंकलन की रिपोर्ट बुधवार को मिल अफसरों को सौंप दी जाएगी।