शामली। लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में 11 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए चल रहा प्रचार का शोरगुल मंगलवार की शाम पांच बजे थम जाएगा। डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार की शाम पांच बजे के बाद कोई प्रचार नहीं होगा। साथ ही बताया कि बुधवार को जिले की कैराना, शामली, थानाभवन विधानसभा की 1102 पोलिंग पार्टियां शहर के भैंसवाल रोड स्थित नवीन मंडल स्थल से मतदेय स्थलों के लिए रवाना होगी। उधर एआरटीओ मुंशीलाल ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मतदान के लिए 651 हल्के व भारी वाहनों के लिए पत्र वाहन स्वामियों का तामील कराए गए है। तामील किए गए वाहन मंगलवार को भैंसवाल रोड़ नवीन स्थल पर पहुंच जाएं अन्यथा वाहन स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।