शामली। कैराना लोकसभा चुनाव के 11 अप्रैल को होने वाले मतदान के दिन सवेतन अवकाश घोषित किया गया है। डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि किसी भी व्यवसाय, औद्योगिक उपक्रम या अन्य किसी भी प्रतिष्ठान पर कार्यरत कर्मचारियों को मतदान के दिन सवेतन अवकाश दिया जाएगा। वेतन में कटौती करने वाले व्यवसाय, औद्योगिक उपक्रम या प्रतिष्ठान स्वामी पर कार्रवाई की जाएगी।