फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव
विज्ञापन

ऊन। कस्बा ऊन में स्थित चौधरी ओमवीर सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज में 17वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बृजेश कुमार वशिष्ठ और प्रधानाचार्य पवन मान ने ध्वजारोहण और मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम के माध्यम से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पुलवामा में आतंकी हमला, भगत सिंह आदि का नाटिका के माध्यम से संदेश दिया। कार्यक्रम में प्रस्तुति करने वाले छात्र-छात्राओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान स्कूल प्रधानाचार्य पवन मान, विजय कंवर, महावीर सिंह, भास्कर चिकारा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मण सिंह और संदीप धीमान ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें