शामली। एसपी अजय कुमार ने बताया कि होली और चुनाव के मद्देनजर जिले में शनिवार शाम छह बजे से आठ बजे तक चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान बाबरी क्षेत्र में बुटराड़ा चौराहे पर दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया गया है। शामली में मीट की दुकानों और शराब की दुकानों की चेकिंग की गई। इस दौरान एक युवक खुले में शराब पीते हुए हिरासत में लिया गया। उसकी बाइक भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है। इस दौरान पटाखा छोड़ने वाली एक बाइक को कब्जे में लेकर सीज किया गया। एसपी ने बताया कि सिनेमा की चेकिंग की गई। इस दौरान सिनेमा के बाहर लगे दोनों सीसीटीवी कैमरे खराब पाए गए। कैमरों को ठीक कराने के लिए कहा गया है। इस दौरान शहर में अतिक्रमण भी हटवाया गया। एसपी ने बताया कि यह आकस्मिक चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।