शामली/झिंझाना। शहर की रेलपार कॉलोनी के दर्जनों बच्चों ने मंगलवार को हाथों में तिरंगा लेकर जुलूस निकाल कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। आर्यन, वैभव, अभय, मोहित, शिवांशु, यश, आरव, नीरज, विकसित, विनय और लक्की आदि शामिल रहे। उधर, झिंझाना में सोमवार की रात को कसबे के छोटे-छोटे बच्चों ने कैंडल मार्च निकाला। बस स्टैंड से शुरू होकर मोहल्ला सरावज्ञान, कानुनगोयान, ताड़वाला, शैदमीर, डूम्मो गली, हौसंगपुर से मार्च निकाला गया। बच्चों ने हिंदुस्तान जिंदाबाद पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाये। पिंटू, मनीष, देव, विशाल, रविश, विभूति, चंद्र, गोलू, टिंकू आदि बच्चे शामिल रहे।