कैराना। नवनियुक्त कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र कुमार नागर ने कहा कि अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस के जनता के बीच मधुर संबंध होने चाहिए। उन्होंने मुस्तैदी के साथ ड्यूटी पर रहने के निर्देश दिए। शनिवार दोपहर कोतवाली परिसर में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र कुमार नागर ने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए डायल-100 पर तैनात पुलिसकर्मियों और कोतवाली के स्टाफ के साथ मीटिंग आयोजित की। कहा कि पुलिस को क्षेत्र की जनता के बीच अपनी मजबूत पकड़ बनानी होगी। चेताया कि क्षेत्र में किसी भी सूरत में अवैध धंधे संचालित नहीं होने दिए जाएंगे।