भाजपा नेता के परिवार को दी सांत्वना
थानाभवन। प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने सड़क दुर्घटना में मृतक भाजपा नेता नरेंद्र सैनी के घर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने सैनी के नाम से बजरंग दल का अखाड़ा चलाने की बात कही। गन्ना विकास राज्यमंत्री के साथ जिला अधिकारी अखिलेश सिंह, एसडीएम सहित राजस्व विभाग की पूरी टीम भाजपा नेता नरेंद्र सैनी के घर पहुंचे। दौरान मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीड़ित परिवार को मिलने वाले पारिवारिक लाभ, दुर्घटना बीमा योजना से डेढ़ माह के भीतर लाभान्वित कराया जाए। पीड़ित परिवार को दफ्तर बुलाने की बजाय उनके घर आकर खुद कागजी औपचारिकताएं पूरी कराएं। इस दौरान उन्होंने मृतक नरेंद्र सैनी के बेटे विशाल की नौकरी के लिए हर संभव मदद करने की बात कही। इस दौरान एसडीएम प्रशांत कुमार, ऑल इंडिया सैनी समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ओमपाल सैनी, कांशीराम सैनी, जिला पंचायत सदस्य मुकेश सैनी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष जनेश्वर सैनी, नगर अध्यक्ष रविंद्र गोयल, प्रेमचंद, बीजेपी वरिष्ठ कार्यकर्ता मुकेश शास्त्री, महेश गोयल, पवन गौतम, राधे श्याम, बाबूराम सैनी, कृष्णपाल सैनी, अमित सैनी, राजेश सैनी, सतीश तायल, हिम्मत सिंह सैनी, ऋषिपाल सैनी आदि रहे। उधर, भाजपा नेता मृगांका ने घटना पर दुख व्यक्त किया।