फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामौर झील के कायाकल्प का प्रस्ताव भेजने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कैराना। मामौर झील के गंदे पानी के कारण बीमारियां फैलने की शिकायत पर एसडीएम ने झील की समस्या के समाधान को लेकर कार्ययोजना बनाई है।
शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी गोपाल कृृष्ण चौधरी, एडीओ पंचायत धर्मसिंह, मनरेगा तकनीकि सहायक प्रदीप कुमार, राजस्व निरीक्षक पंकज कुमार ने मामौर गांव में ग्रामीणों के साथ मामौर झील के गंदे पानी की समस्या के समाधान के बारे में एक बैठक की। इस दौरान ग्राम प्रधान नूरदीन और पूर्व प्रधान कवर के अलावा मौजूद मामौर, मवी, पंजीठ के ग्रामीणों ने बताया कि मामौर झील में कैराना से नाले द्वारा गंदा पानी आता है। जिस कारण झील का पानी काला और गंदा हो गया है जिस कारण पक्षी भी यहां नहीं आ रहे। बरसात में अधिक पानी की वजह से झील का पानी टूटने के कारण किसानों की फसलें बर्बाद हो जाती हैं। बैठक में मामौर झील की समस्या के समाधान के लिए कार्य योजना बनाई गई। एडीओ पंचायत धर्मसिंह ने बताया कि बैठक में तय किया गया कि कैराना से नाले द्वारा पहले पंजीठ के इस तालाब में आने वाले गंदे पानी को नगर पालिका वाटर ट्रीट प्लांट के द्वारा साफ करके ही आगे भेजेगी। इसके अलावा इस पर हुए अवैध कब्जों को पुलिस प्रशासन सख्ती के साथ हटवाएगा। इससे मामौर झील में आने वाले तीन किमी के नाले को दोबारा बनवा कर साफ सफाई रखी जाएगी। जिसका प्रस्ताव बना कर शासन को भेजा जायेगा। एसडीएम डॉ. अमित पाल शर्मा ने बताया कि मामौर झील के कायाकल्प के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें