फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतर प्रदेश स्तरीय कबडडी मे चयन होने पर खुशी की लहर

विज्ञापन
विज्ञापन
चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे खिलाड़ी
विज्ञापन

कांधला। बरेली में होनी वाली दो दिवसीय उत्तर प्रदेश कबड्डी चैंपियनशिप में क्षेत्र के गांव भारसी और भभीसा सहित जिले के दर्जनों खिलाड़ी चयन होने के बाद प्रतिभाग करेंगे। चैंपियनशिप में चयन होने पर खिलाड़ियों में खुशी की लहर है। जिला कबड्डी संघ शामली के अध्यक्ष विरेंद्र कुमार और सह सचिव संदीप पवार, प्रधान भारसी ने बताया कि बरेली में दस जनवरी से 11 जनवरी तक होने वाली दो दिवसीय पुरुष सीनियर उत्तर प्रदेश कबड्डी चैंपियनशिप में क्षेत्र के गांव भारसी के नितिन, सागर, रजत, गौरव, सिद्धार्थ, सौरभ गांव बंतीखेड़ा, हरेंद्र, साहुल और तरुण निवासी गांव भभीसा एवं अभिषेक निवासी टिटौली सहित कई खिलाड़ियों का चयन किया गया है। सभी खिलाड़ी कोच पराग कुमार और टीम मैनेजर मनोज पवार के साथ रवाना होंगे। कबड्डी प्रतियोगिता में चयन होने पर क्षेत्र के गांव भारसी और भभीसा सहित जनपद के खिलाड़ियों में खुशी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें