छात्र के साथ मारपीट
थानाभवन। छात्रों में सीट को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। थाने पर पहुंचे छात्र के पिता ने तीन नामजद और कई अज्ञात छात्रों के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कस्बा निवासी सुभाष तेजियान ने तहरीर देकर बताया कि उसका पुत्र आशु कस्बे के ही लाला लाजपत राय इंटर कॉलेज में कक्षा 10 का छात्र है। सोमवार को दिन उसका पुत्र कॉलेज में गया था। उसकी क्लास में ही पढ़ने वाले कुछ छात्रों ने सीट पर बैठने को लेकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उन लोगों ने उसके पुत्र पर लोहे की राड से हमला करते हुए उसके पुत्र की बुरी तरह पिटाई की। जिससे उसके पुत्र को गंभीर चोट आई है। पुलिस ने आरोपी छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।