फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एच्छिक ब्यूरो ने एक परिवार में कराया समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/कैराना। नगरपालिका सभागार में ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक में 24 मामलों की सुनवाई हुई, जिसमें दो मामले में समझौता हो पाया है।
विज्ञापन

रविवार को शामली पालिका सभागार में महिला सहायता प्रकोष्ठ ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक सीओ सिटी अशोक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। एसआई टीनू चौधरी के नेतृत्व में ब्यूरो सदस्यों ने करीब 18 दंपती के मामलों की सुनवाई की। जद्दोजहद के बाद मात्र एक ही मामले में समझौता हो सका। मौके पर मीनू तालियान, साहिनी चौधरी, रामकुमार वर्मा, अजय चौधरी, दीपशिखा, मोनिका कपूर, इशरत जहां, डॉक्टर राजेंद्र गोयल, पूजा सिंघल, मालिनी गर्ग, बीना, ईश्वरदयाल कंसल, पवन कुमार आदि मौजूद रहे। उधर, कैराना तहसील परिसर में ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक में कैराना, कांधला व झिंझाना थाने से संबधित छह दंपती के बीच चल रहे विवादों पर समझौते के प्रयास कराए गए। दो मामलों में समझौते की गुंजाइश न होने पर उनकी फाइलों पर मुकदमा दर्ज करने की संस्तुति की गई। एक मामले में काउंसलर व पुलिस टीम के प्रयासों के बाद पति-पत्नी के बीच समझौता हो गया। इसके बाद पति-पत्नी ने खुशी से एक साथ रहने का वादा किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान काउंसलर अनीता बंसल, जीवन ज्योति अरोरा, पुलिस एसआई अंजू सिंह, कांस्टेबल सोनू पंवार, परमेश्वरी, पिस्ता देवी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें