एड्स के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया
झिंझाना। विश्व एड्स दिवस पर डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों ने कई स्थानों पर सेमीनार आयोजित कर लोगों को एड्स के प्रति जागरूक किया।
शनिवार को मेरठ करनाल हाईवे स्थित सिंगरा गांव में आयोजित सेमिनार में अनुयायियों ने लोगों को समाज में फैली इस जानलेवा बीमारी के लक्षण व इससे बचाव के तरीके बताए। सुरेंद्र इंसा ने कहा कि जानकारी के अभाव में इंसान इस भयावह बीमारी की चपेट में आ जाता है। कहा कि एड्स होने के कारणों व इससे बचाव की जानकारी को युद्धस्तर पर जन-जन तक पहुंचाना है, ताकि सभी मिलजुल कर इस जानलेवा बीमारी को जड़ से खत्म कर सकें। इस मौके पर पवन कुमार, राम करण, राकेश वर्मा, राजबहादुर, राम सिंह, नेत्रपाल, जगमोहन, रामपाल, रामकरण, योगेश, वीरेंद्र, नरेश आदि मौजूद रहे।