शामली। राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप के तहत वीवी इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। शुभारंभ प्रधानाचार्य एसके आर्य, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुराग शर्मा, उप प्रधानाचार्य प्रदीप गोयल ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली फव्वारा चौक, कबाड़ी बाजार, गांधी चौक, मिल रोड से होते हुए वीवी इंटर कॉलेज पर समाप्त हुई। छात्र-छात्राओं ने ‘देश का हम पे कर्ज है, वोट हमारा फर्ज है’ नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर संजीव शर्मा, दिनेश तोमर, अर्जुन राम, राजनाथ सिंह, राजवीर सिंह, अमरपाल सिंह, प्रदीप आर्य, राजीव गोयल, विनोद कुमार, संदीप मित्तल आदि उपस्थित रहे।