बुढ़ाना। सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि महिला सहित उसके दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेरठ रेफर किया गया है।
तहसील क्षेत्र के गांव शिकारपुर का रहने वाला आसमौहम्मद उर्फ आशू (24) अपने भाभी नाजमा पत्नि कामिल उसकी बेटी नूरजहां (03) व बेटा आरजू (08) को स्कूटी पर लेकर कांधला से गांव वापस आ रहा था। शनिवार शाम करीब चार बजे बुढ़ाना-कांधला रोड पर जोगियाखेड़ा गांव के पास सामने से आई गाड़ी ने स्कूटी की टक्कर मार दी। हादसे में आसमौहम्मद की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना फुगाना पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। सभी घायलों को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया। गंभीर हालत में नाजमा उसकी बेटी नूरजहां और बेटे आरजू को मेरठ रेफर कर दिया गया। घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। घटना से मृृतक के परिवार में कोहराम मचा है।