शामली/ कैराना। शामली और कैराना में आयोजित ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक में तीन दंपति के बीच समझौता कराया गया। जिसके बाद वे एक साथ रहने पर सहमत हो गए।
शहर की नगर पालिका कार्यालय में आयोजित ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक में कुल 20 मामलों की सुनवाई हुई। जिसमें दो दंपति में आपसी सुलह हो गई। उधर कैराना में कैराना, झिंझाना और कांधला थानों से संबंधित छह दंपति के विवादों पर सुनवाई की गई। इनमें काफी जद्दोजहद के बाद एक दंपति के बीच सुलह हो गई। इस दौरान पुलिस विभाग से सोनू पंवार, काउंस्लर राकेश गर्ग, जीवन ज्योति अरोरा, रेखा गोयल, पिंकी अग्रवाल, सुखचैन वालिया मौजूद रहे।