स्वच्छता रैली निकाली
जलालाबाद। नगर पंचायत की ओर से स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ स्वच्छता रैली निकाली गई। इस दौरान स्कूली बच्चों ने रैली में हिस्सा लेते हुए लोगों को जागरूक किया। बृहस्पतिवार को रैली का शुभारंभ नगर पंचायत चेयरमैन अब्दुल गफ्फार और अधिशासी अधिकारी विजय आनंद ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने हाथों में स्वच्छता के नारे लिखे पोस्टर बैनर के जरिये लोगों को जागरूक किया। इस दौरान रैली नगर पंचायत कार्यालय के गेट से शुरू होकर नया बस स्टैंड, नया बाजार, पाल मार्केंट, बंबा चौक, भाई जान चौक, नीलगरान, मोतीबाजार से होते हुए वापस नगर पंचायत प्रांगण में संपन्न हुई। इसके बाद सभी बच्चों को भोजन बांटा गया। रैली में वरिष्ठ बाबू विनोद शर्मा, पुष्पेंद्र कुमार, आशुतोष शर्मा, पवन कुमार, पंकज कुमार, प्रदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।