विजय संगल के निधन पर शोक जताया
गढ़ीपुख्ता। उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सोमवार शाम बैठक कर शामली के समाजसेवी विजय संगल के निधन पर दुख जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। बैठक में जिला उपाध्यक्ष नीरज जैन, नगर अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, मिठालाल जैन, राहुल मित्तल, टेकचंद, मिठन लाल जैन, अशोक वर्मा, सचिन, विपुल जैन, अतुल संगल, अनिल गोयल, दीपक जैन, पंकज कौशिक आदि मौजूद रहे।