शामली। इनरव्हील क्लब ऑफ शामली विबग्योर की ओर से माजरा रोड स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर छह व आठ में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया यगा। इसका शुभारंभ अध्यक्षा रीना जैन ने फीता काटकर किया। डाक्टर हिमांशु गर्ग ने बच्चों के दांतों की जांच की। उन्होंने कहा कि यदि लापरवाही होगी तो दांतों के जरिए कई तरह की बीमारियां हमारे पेट में पहुंचेगी। इसलिए दांतों की नियमित रूप से सफाई करनी चाहिए और सुबह व शाम के समय ब्रश करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने बच्चों को दांतों की सफाई करने का सही तरीका बताया और बीमारियों से सावधान रहने के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर ज्योति गर्ग, नीरू, आंचल गर्ग, रीरू धवन, निधि गर्ग आदि मौजूद रहे।