फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
एबीवीपी ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
विज्ञापन

शामली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शहर के सत्यनारायण इंटर कॉलेज में पौधरोपण किया। वहीं, छात्र-छात्राओं को अधिक से अधिक पौधे रोपित करने के लिए प्रेरित करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शामली ने नगर के करोड़ी रोड स्थित सत्यनारायण इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेट् के साथ मिलकर पौधरोपण किया। हिमांशु गौतम ने छात्रों से पर्यावरण शुद्ध रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे रोपित करने की अपील की। अनुज धानिया ने छात्रों को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कर्तव्य और उपलब्धियों के विषय में जानकारी दी। निविश कुमार ने विद्यार्थियों को संगठन के बारे में विस्तार से जानकारी दी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कॉलेज के प्रधानाचार्य अनिल शर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा पौधरोपण करके विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का बहुत शानदार कार्य किया जा रहा है। इस दौरान यश गर्ग, राहुल कुमार, अर्पित मलिक, सार्थक गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें