शामली। बृहस्पतिवार को संकल्प शिक्षा सेवा उत्थान समिति द्वारा कैराना रोड स्थित लॉड कृष्णा पब्लिक स्कूल में हेल्थ शिविर लगाया गया। जिसमें बच्चों के दांतों की जांच डॉक्टर शिव्या बत्रा ने की। चिकित्सक ने सभी बच्चों को सुबह व शाम को ब्रश करने की सलाह दी। वहीं खटाई व मीठा भी कम से कम खाने के लिए कहा। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक रामभरोसे शर्मा, बबीता गौड़, बबीता चौहान, पायल, सरिता, शिल्पा, विजय, विक्की आदि को सम्मानित किया गया। मौके पर सुनील अरोरा, मनोज मित्तल, अमित कौशिक, रवि संगल, अमित जैन आदि भी मौजूद रहे।