शामली। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कैराना के प्रधानाचार्य ने बताया कि आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया चल रही है। संस्थान में चौथे चरण की दाखिला प्रक्रिया जारी है। दाखिले से वंचित सभी अभ्यर्थी 14 अगस्त तक दाखिला ले सकते है। वहीं दाखिला लेने वाले सभी अभ्यर्थियों का वेबसाइट पर पंजीकरण हो और किसी भी प्रशिक्षण संस्थान में किसी भी व्यवसाय में चयन हुआ हो, लेकिन दाखिले से वंचित रह गया हो। ऐसे सभी अभ्यर्थी ही दाखिले के लिए योग्य माने जाएंगे।